भाई अजित सिंह ,जो अबतक करप्ट थे और शीघ्र ही सांड होने वाले हैं,ने आरटीआई के जरिये पता किया है कि प्रधानमन्त्री ने पिछले दो महीने के शासन काल में बहुतेरे काम कर डाले हैं.विपक्षियों के लगातार नाक में दम किये रखने के बाद कट्टर भक्त जनों की तरफ से भी अंदरखाने जब सवाल पूछे जाने लगे कि आखिर हमलोगों की सरकार कर क्या रही है..! प्रधानमंत्री बनने के बाद 'शेर जी' इतना चुप क्यों रहने लगे हैं...? हमे तो ये बता...या गया था कि पाकिस्तान और चीन को तुरंत उड़ा दिया जाएगा..यहाँ तो अभी भी रोज पाकिस्तानी गोलियां और चीनी सेनाएं इधर ही बढ़ी आती हैं............
इस डैमेज कंट्रोल के लिए अजित जी ने आनन-फानन में आरटीआई के जरिये कुछ सूचनाएं एकत्र की हैं.ये सूचनाएं लोगों में धड़ल्ले से वितरित की जा रही हैं.लोक महत्व की वे सूचनाएं इस प्रकार हैं...
1-पंजाब में फैले ड्रग्स रैकेट से मुक्ति दिलाने का वायदा चूँकि उन्होंने चुनाव के पहले किया था और भूल गये थे.अकाली भाजपा सरकार ने पिछले पांच साल में इस उद्योग में मजबूती लाने के लिए जितने जतन किये थे,उन सब पर धूल डालते हुए एक दिन 'शेर जी' ने सुखविंदर जी को बुला के जोर से घुड़क दिया और कहा कि ये इंडस्ट्री बंद कर दो नही तो सस्पेंड कर दूंगा..बस इधर घुड़की मुह से खारिज हुई,उधर इंडस्ट्री के मेन गेट पर ही ताला पड़ गया.अब पंजाब की प्रजा बहुत सुखी है और सब दूध भात खा रहे हैं..इस सुचना से पता चलता है कि 'वे' दिल्ली में भले कुछ नही कर रहे हों,लेकिन पंजाब में तो कर रहे हैं भाई....
2-प्रधानमन्त्री जी जब ब्राजील गये थे और शाम को जब शर्ट पेंट आदि पहन के क्लब जा रहे थे तभी अजित जी ने व्हाट्सएप के जरिये डायरेक्ट आरटीआई उनके एंडरोएड में डालकर बताया कि देश में सूखा पड़ गया और आप क्लब में मजा ले रहे हैं.अपना कैडर भी अब आपसे नाराज़ हो रहा है.तुरंत फोन करके उन्होंने इंद्र जी को वही तलब कर लिया..और चीनी प्रधानमन्त्री के सामने ही डांट दिया..डांटने से इंद्र जहाँ बुरी तरह घबरा गये,वहीँ चीनी पीएम को तो जूडी का बुखार हो गया.उसके बाद ही अखबारों में खबर आने लगी की थोडा लेट होगा,लेकिन मानसून आएगा जरूर..इसीलिए बाद में मानसून खांसता खूंसता आया भी..इस सुचना से ये पता चलता है कि 'वे' पंजाब के बाद इन्टरनेशनल ही नही,ब्रह्माण्ड के लेवल पर भी सक्रिय हो चुके हैं....
3-अगली सुचना में बताया गया है कि 'उन' को खामोश समझने की भूल न किया जाय.अपने विरोधियों को पूरी ताकत से कुचलने में 'वे' माहिर हैं और चूंकि वे शिकार की तलाश में प्रधानमन्त्री बने हैं,इसलिए चुनाव के दौरान जो शेर 'हुंकार' वगैरह भर के 'शिकार' को ललचा रहा था,वो अब चुप होकर उसकी घात में है..पिछले दिनों उसने महंगाई नाम की मरकही भैंस का पिछला पैर बाँध के लाइन ऑफ़ कंट्रोल खींच दिया था और तय कर दिया था कि प्याज,टमाटर कोई भी तीस बत्तीस से ऊपर नही जा पाने वाले,अलग बात है कि आजकल जबरदंग टाइप की भैंस खूंटा और रस्सी तुड़ाकर टमाटर को सत्तर और प्याज को चालीस तक ले के चली गयी है....
4-अंतिम सूचना जो हद दर्जे का राष्ट्रभक्तीय टाइप महत्व रखती है,उसे हंसराज भाडू जी के कमेन्ट के आधार पर जोड़ रहा हूँ ...और वो ये कि पाकिस्तान हमारी सीमाओं पर हमे लगातार पीटता हुआ दिख रहा है,इसके बावजूद ये जो सरकारी चुप्पी छायी हुई है,उसके पीछे एक गहरे राज का पता लगाया गया है..उस राज के लिंक्स जेट वेग से भक्तों में बांटे जा रहे हैं...राज ये कि हमारी पूरी सेना भकठी हुई है..हथियार सारे मुरचा गये हैं...परमाणु बमों के बक्से में अचानक से आये मानसून का पानी टपक गया है..इसलिए पाकिस्तान को मुह तोड़ने वाला जवाब नही दिया जा पा रहा है..बंदूकों को खर्पत्तू लोहार के यहाँ और सारी तोपों को मोदी आमनेशन मेंटेनेंस सेंटर गुजरात भेज दिया गया है..भक्ठाई हुई पूरी सेना को बंगाल की खाड़ी में डुबा डुबा कर अरब सागर से शुद्ध कर के निकला जा रहा है..इसी आरटीआई के जवाब में बताया गया है कि गुजरात के नज़दीक होने के कारण अरब सागर में शुद्धता के तत्व भी कुछ ज्यादा ही मात्र में मिले हैं....
इन् परिशोधनों के बाद जो सेना और हथियार तैयार होंगे,उनसे पाकिस्तान को जरूर उड़ा दिया जाएगा....तबतक सैनिकों की शहादत को निर्विकार भाव से देखें..ये सूचनाएं पाकर भक्त जनों की अंध भक्ति के प्रति पुनः कायम होती हुई आस्था रिकॉर्ड की गयी है......

No comments:
Post a Comment